फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिल वाल्मीकि, पंकज त्यागी जिला महामंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिल वाल्मीकि, पंकज त्यागी जिला महामंत्री बने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा की जिला कार्यकारिणी में 11 कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने नई सूची जारी कर दी हैं। इनमें जिला उपाध्यक्ष के पद पर विनीत कात्यान, ठाकुर रामनाथ, अमित राठी का नाम बढ़ाया गया है। जिला महामंत्री पर रोहिल वाल्मीकि और पंकज त्यागी को रखा गया हैं। जिला मंत्री के पद पर साधना सिंघल, सुरेंद्र कश्यप, अशोक बाटला का नाम बढ़ा है। कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, मीडिया प्रभारी संजय गर्ग, सह प्रभारी वैभव त्यागी को बनाया गया है। कार्यकारिणी में अब कुल 25 पदाधिकारी हो गए हैं। बाकी कार्यकारिणी पूर्ववत रखी गई हैं। जिला उपाध्यक्ष पद पर आठ और महामंत्री पर चार लोग हो गए हैं। आठ मंत्री अब कार्यकारिणी में हो गए हैं। कार्यकारिणी में फेरबदल को लेकर काफी दिनों से सुगबुगाहट चल रही थी। गत दिवस लखनऊ में हुई बैठक में सूची को फाइनल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें