फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

लावड़। भारत विकास परिषद लावड़ शाखा द्वारा शनिवार को उत्तम विद्या मंदिर स्कूल सलारपुर में भारत को जानो प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्षा अंजू वारियर ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम उत्तम विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य राजपाल सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान प्रश्र मंच में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने पांच राउंड में जवाब दिया। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान हिमांशी व शादयान को मिला, दूसरे स्थान पर स्नेहा वर्मा व मनीषा रही। वहीं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान तनिष्का व दीपक को मिला जबकि दूसरा स्थान खुशबू व शिवा को मिला। मुख्य अतिथि अंजू वारियर ने कहा कि बच्चे तो भगवान का रूप है इन्हें ढालना शिक्षक का कार्य है। शाखा अध्यक्ष जयगणेश वर्मा ने कहा कि हमारी परिषद का उद्देश्य देश के बच्चों को भारत की संस्कृति को जानना व विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा अपने जीवन को स्थापित करने में सक्षम बनाने में मदद करना है। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध गीतकार सुल्तान सिंह ने किया। शाखा सचिव शिवओम अग्रवाल, उपसचिव मोहन सैनी, नीतू शर्मा, दिनेश चौहान, ओमकार सिंह, कपिल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें