फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हेड़ा ने जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
नन्हेड़ा ने जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता जीती
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। यूसुफपुर में चौधरी चरण सिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मैचों में खिलाड़ियों ने खूब जोरआजमाइश की।
यूसुफपुर गांव में आयोजित तीसरी चौधरी चरणसिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने किया। टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। कबड्डी खेल गांव की धरती से जुड़ा है, जो कि विश्व में जाना जाता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उद्घाटन मैच यूसुफपुर और निजापुर की टीमों के बीच हुआ। निजामपुर की टीम विनर रही। इसी के साथ ही हरिद्वार के नंगला सलारू व रहकड़ा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें नंगला सलारू ने रहकड़ा की टीम को पांच अंकों के अंतर से हराया। यूसुफपुर सी क्लब की टीम ने खरपौड़ क्लब तथा यूसूफपुर बी क्लब की टीम ने छछरौली क्लब की टीम को हराया। रेफरी नरेश कुमार, कपिल राठी, प्रदीप कुमार, रोबिन कुमार रहे है। प्रतियोगिता में कई दर्जन टीमें भाग ले रही हैं। उधर, जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच नन्हेड़ा व बसेड़ा के बीच खेला गया। नन्हेड़ा ने बसेड़ा को 20-16 अंकों के अंतर से हराकर फाइनल जीता। प्रधान वरुण चौधरी व पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने विजेता टीम को एक हजार रुपये व शील्ड तथा उप विजेता टीम को 600 रुपये व शील्ड देकर पुरस्कृत किया। मैचों की कमेंट्री टीवी हास्य कलाकार विभोर चौधरी ने की । सतबीर सिंह, टीनू चौधरी, सलेक चंद, सुधीश फौजी, सत्येंद्र कुमार, टीनू, राजेंद्र सिंह, धीर सिंह डायरेक्टर, उदयवीर सिंह राठी, नासीर, विकास, प्रदीप, अमित, अनुज, प्रवीण, दीपक, सोनू, रोबिन, अतुल, सुधीर, निशू, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें