फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से अस्थाई पुल पर मिटटी से कीचड़, वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। खतौली व फलावदा मार्ग पर शुगर मिल गेट के सामने दशकों पुराना रजबहे का पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के बीच एक बड़ा गड्ढा हो जाने से यातायात भी बाधित होता था। शिकायत पर सिंचाई विभाग ने इसके बराबर में कुलाबा डालकर कच्चा पुल बनाया। इसके आसपास कच्ची मिटटी डाली गई। शुक्रवार को बारिश होने से मिट्टी की वजह से कीचड़ हो गया। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से भारी यातायात भी गुजरता है। कीचड़ की वजह से ट्रक आदि भारी वाहन धंस जाते हैं। जिस कारण जाम भी लग जाता है। इस संबंध में लोग सिंचाई विभाग तथा लोक निर्माण विभाग से पुल निर्माण कराने की मांग भी कर चुके हैं। इसके बावजूद दोनों विभाग के अधिकारी इस कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं। दो माह पूर्व सांसद डा. संजीव बालियान का इस पुल से गुजरना हुआ था। उन्होंने भी इसे लोगों के लिए खतरा बताते हुए शीघ्र पुल निर्माण कराने की बात कही थी। इसके बाद भी आज तक कुछ नहीं हुआ है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें