रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर ने पुल का निरीक्षण किया
खतौली। रेलवे मंत्रालय के डिप्टी चीफ इंजीनियर शिवओम ने डबल रेलवे लाइन के लिए गंगनहर पर रखे हुए नए लोहे के पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां मिली। उन्होंने मौके पर मौजूद कंपनी के कर्मचारियों से कमियों को ठीक कराया। इसके अलावा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन पुल का निरीक्षण करेंगे। उनकी अनुमति के बाद ही इस नए लोहे के पुल से ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जाएगा। इसके लिए अभी और समय लग सकता है। पूरी तरह से नए पुल के फिट होने पर ही इस पर ट्रेनें दौड़ेंगी। मेरठ से लेकर सहारनपुर टपरी तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। खतौली में डबल रेलवे लाइन भी बिछाई गई है। डबल रेलवे लाइन के लिए गंगनहर पर दूसरा लोहे का पुल बनाकर रखा जा चुका है। शनिवार को रेल मंत्रालय के डिप्टी चीफ इंजीनियर शिवओम नए लोहे के पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने नए लोहे के पुल को पूरी तरह से फीट करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।