छात्रों के हित में काम करना जरूरी
खतौली। मोहल्ला जैननगर के केके जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला अभ्यास वर्ग के कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. त्रिलोकचंद शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का एकमात्र ऐसा संगठन है, जो छात्र हित के साथ साथ राष्ट्र हित में कार्य करें। हमेशा छात्र हितों की लड़ाई लड़ने वाली एबीवीपी राष्ट्र के विरोध में कार्य करने वालों को करारा जवाब देने का काम कर रही है। रविवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सहमंत्री ठाकुर विनोद चौहान ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने संघ चुनाव के विषय में बताया कि एबीवीपी हमेशा छात्र संघ का चुनाव जीतता है, जिसका कारण एबीवीपी के वे कार्यकर्ता हैं, जो पूरे वर्ष छात्र हित में कार्य करते हैं। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला संयोजक निकुंज सिंघल, जिला संयोजक व्यावसायिक शिक्षा शुभम सैनी, एबीवीपी का नगर अध्यक्ष दीपक जैन व नगर मंत्री माधव गुप्ता को बनाया गया।