फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र नाटकीय ढंग से वापस लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव मंडावली खादर से लापता छात्र नाटकीय ढंग से वापस लौट आया। गांव निवासी (17) सुमित कुमार पुत्र अनिल कुमार बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। जिसके पास परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र की तलाश में जंगलों में कांबिंग की, कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह को लापता छात्र सुमित नाटकीय ढंग से थाने पहुंचा। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर छात्र ने बताया कि पिछले कई दिन से उसका भाई उसे पढ़ाई के लिए डांट रहा था। इसलिए वह घर से निकलकर अपनी ट्यूबवेल की छत पर जाकर सो गया था। पुलिस ने छात्र को समझा बुझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें