बाइक अनियंत्रित होकर पलटी
खतौली। जीटी रोड पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गांव दाहौड़ निवासी रवि पुत्र रामकुमार व अमन पुत्र वेदराम बाजार से बाइक पर जा रहे थे। जीटी रोड पर इंदिरा मूर्ति के पास अचानक बाइक के तेजी के साथ ब्रेक लगा दिए। इस कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में रवि और अमन घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बाइक को हटवाकर जाम को खुलवाया।