ध्यान योग से जीवन को बनाए सार्थक
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में आयोजित सात दिवसीय ध्यान, योग शिविर के समापन पर साधक-साधिकाओं ने समाज में योग के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प लिया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि दुर्लभ मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिए आसन, प्राणायाम और ध्यान अहम है। ध्यान से परम आनंद की अनुभूति होती है। भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान पवन सिंह बालियान, जिला मंत्री योगेश्वर दयाल, तेजपाल सिंह, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, राजपाल सिंह, अंकुर मान, संदीप आर्य, राजीव रघुवंशी, अर्चना सिंह, सुमित्रा शर्मा, मुनेश मान, छवि तोमर आदि मौजूद रहे।