फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीसी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वर्कशॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में दो दिवसीय सीबीएसई क्लास रूम मैनेजमेंट वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। वर्कशॉप में सीबीएसई ने हरिद्वार जनपद के शिक्षकों को क्लास रूम में आने वाली परेशानियों से निपटने के तरीके बताए गए। शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से किया गया। सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। प्रधानाचार्य आजादवीर ने बताया कि वर्कशॉप में जनपद और हरिद्वार जिले के सीबीएसई स्कूलों के शिक्षक शामिल हुए। उत्कृष्टता केंद्र सीबीएसई देहरादून के तत्वाधान में आयोजन हो रहा है। रिसोर्स पर्सन अनीता दत्ता एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया और हल निकालने के तरीके सुझाए। वक्ताओं ने कहा कि नवीनतम शिक्षण पद्धतियों एवं तकनीक द्वारा बच्चों में विषय विशेष के प्रति रुचि पैदा कर उद्देश्यपरक शिक्षण से सर्वांगीण विकास संभव होगा। जीडी गोयनका की प्रधानाचार्या हरजिंदर कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें