यूथ नाइट में बॉडी शो
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में यूथ नाइट का आयोजन किया गया। मॉडलिंग एवं बॉडी शो में बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह बच्चन ने किया। जिला केमिस्ट एसोसिएशन एवं ईंट निर्माता समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिले भर की प्रतिभाएं शामिल हुई। मॉडलिंग और बॉडी शो के जरिये जहां अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं, सिंगिंग एवं डांस के माध्यम से भी दर्शकों का मनोरंजन किया गया। संचालन एस मुजम्मिल हुसैन ने किया। डीएम राजीव शर्मा, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, अशोक बाटला आदि रहे।