फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। मुस्लिमों ने नमाज के उपरांत अमन, शांति व सुख समृद्धि के लिए दुआ की।
विज्ञापन

मोरना, चौरावाला, बेहड़ा सादात, ककरौली, टंढेड़ा, खुजेड़ा, जटवाड़ा, खाईखेड़ा, कम्हेड़ा, खेड़ी फिरोजाबाद, तेवड़ा, ढ़ांसरी, जौली, रुडक़ली, तिस्सा, किशनपुर, भोपा, रहकड़ा, गादला, बेलड़ा, सीकरी, भोकरहेड़ी, ककराला आदि गांवों में रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज अकीदतमदों ने अदा की। इस मौके पर मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ मौजूद रहीं। तेज गर्मी के बावजूद शामियाना आदि की व्यवस्था कर मस्जिदों की छतों पर भी जुमे की नमाज अदा की गई। वहीं मस्जिदों के इमाम ने अपने संबोधन में हराम चीजों से परहेज करने व हलाल रोजगार से परिवार को चलाने की हिदायत दी। इस मौके पर थाना भोपा व थाना ककरौली पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर क्षेत्र में गश्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें