मुजफ्फरनगर। डीसीओ ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जिले में गन्ना किसानों की आर्थिक समृद्धि से जुड़ा है। जिले में 65 प्रतिशत किसान गन्ने की खेती करते हैं। वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अधिक उपज ली जा सकती है। सरकुलर रोड स्थित गन्ना प्रशिक्षण संस्थान में छोटूराम कॉलेज के बीएससी एग्रीकल्चर के अंतिम वर्ष के छात्रों को कृषि और गन्ने के संबंध में जानकारी दी गई। डीसीओ यादव ने बताया कि गन्ने की नई प्रजातियों पर लगातार खोज हो रही है। देश के वैज्ञानिक अधिक उत्पादन और अधिक रिकवरी देने वाली गन्ने की प्रजातियों को तैयार करने में लगे हैं। 0238 सहित कई ऐसी प्रजातियां वैज्ञानिकों ने तैयार की है। गन्ना किसान की आर्थिक और सामाजिक समृद्धि से जुड़ा है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रोफेसर डॉ एके सिंह ने भी विचार रखे। डीसीओ ने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए।