टाउन हाल में 21 से होगी भागवत कथा
मुजफ्फरनगर। टाउन हाल के मैदान में 21 अप्रैल से भागवत कथा का आयोजन होगा। हिमेश शास्त्री 27 अप्रैल तक प्रतिदिन कथा करेंगे।
सनातन धर्मसभा भवन में शिव महापुराण कथा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा व्यास हिमेश शास्त्री 21 अप्रैल से 27 तक टाउन हाल में प्रतिदिन दोपहर तीन से लेकर शाम छह बजे तक कथा करेंगे। 21 अप्रैल को सुबह नौ बजे कलश यात्रा से भागवत कथा प्रारंभ होगी। संयोजक भीमसेन कंसल और अर्जुन अग्रवाल ने बताया कि भागवत कथा के मध्य तीन बड़े आयोजन होंगे। 23 अप्रैल को प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। 25 अप्रैल को विनोद भार्गव अैर 27 अप्रैल को पूर्णिमा वृंदावन भजन संध्या में अपनी मधुर आवाज से प्रभु के भजनों का गुणगान करेगी। 28 अप्रैल को भंडारे का आयोजन होगा। वार्ता में संरक्षक आत्माराम गर्ग, समिति अध्यक्ष सतीश गर्ग, कोषाध्यक्ष अमित गर्ग, समिति मंत्री सुशील शर्मा, अनिल जैन, अनिल बत्रा आदि मौजूद रहे।