फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बह रहा है गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बह रहा है गंदा पानी
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गई है।
प्रसिद्ध कच्चा पक्का शिव मंदिर के निकट बने तालाब में कस्बे का अधिकांश पानी जमा होता है। तालाब की सफाई न होने तथा अतिक्रमण के कारण तालाब की क्षमता घटती जा रही है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी ने दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग से निकलने का रास्ता बना लिया है। राजमार्ग पर पानी जमा होने से सड़क बुरी तरह गड्ढों में बदल गई। इन गड्ढों से निकला पानी डिगडहरा के जंगलों में भी फैल गया है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजमार्ग टूटने से भारी वाहनों के आवागमन से दुर्घटनाओं की आशंका बनी है। कस्बे की इस समस्या का हल न हुआ तो क्षेत्र के किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें