स्वामी मंगलानंद की जयंती समारोह तीन से
मोरना। संत शिरोमणि रविदास आश्रम शुक्रताल में ब्रह्मलीन स्वामी मंगलानद महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
तीर्थनगरी स्थित शुक्रताल के संत शिरोमणि रविदास के प्रबंधक स्वामी सत्यानंद महाराज ने बताया कि इस बार स्वामी मंगलानंद महाराज की जयंती समारोह तीन अप्रैल से आरंभ होगा। विशाल शोभायात्रा व रात में सत्संग होगा। चार अप्रैल को संत शिरोमणि रविदास विशाल मंदिर का उद्घाटन स्वामी निरंजनदास महाराज के द्वारा होगा। मंदिर के प्रथम माले पर स्वामी रविदास महाराज, द्वितीय माले पर स्वामी चेतानंद महाराज, तृतीय पर स्वामी रामानंद महाराज की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोचारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान पूर्वक संपन्न कराई जाएगी। वहीं, प्राचीन मंदिर में बाबा हरिदास महाराज की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कार्यक्रम के दौरान पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड आदि सहित आसपास के दर्जनों जनपदों के लोग भाग लेंगे। इस मौके पर स्वामी लोकदास महाराज, स्वामी सेवानंद महाराज, स्वामी योगानंद महाराज, स्वामी धर्मपाल आदि मौजूद रहे।