बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में छह दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का शुभारंभ हुआ। कैंप में जिला स्काउट संगठन कमिश्नर डॉ. अनिल भारद्वाज ने ट्रेनिंग दी। विद्यालय के सचिव अरविंद गर्ग व प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला स्काउट संगठन कमिश्नर डॉ. अनिल भारद्वाज व गाइड कमिश्नर दीपमाला ने कैंप में उपस्थित छात्र अध्यापक व अध्यापिकाओं को पहले दिन स्काउट गाइड की विस्तार से जानकारी दी। उन्हें गांठ बांधने का प्रशिक्षण भी दिया गया। विभिन्न प्रकार की ताली बजाने तथा स्वास्थ्य व अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया।