फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे के विद्युत निगम के कर्मचारियों ने संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजलीघर प्रांगण में धरना दिया। कर्मचारियों ने विद्युत निगम में निजीकरण का विरोध किया। केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति के बाबू संजय सिंह ने बताया कि यह धरना हर रोज दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपखंड केंद्र पर किया जाएगा। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक यह धरना इसी प्रकार चलता रहेगा। धरने पर अधिकारियों के अलावा सभी कर्मचारी भी मौजूद रहे। मौके पर सुखबीर सिंह, जेई हतेराम, प्रवीण, बिशन गर्ग, एसपी सिंह, रोहित कुमार, जयदीप, विश्वनाथ, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें