बुढ़ाना। तहसील में 50 रुपये का स्टांप उपलब्ध नहीं होने के कारण स्टांप विक्रेता और ग्रामीण परेशान हैं। तहसील मुख्यालय में पिछले करीब पांच माह से 50 रुपये का स्टांप उपलब्ध नहीं हो रहा है। स्टांप विक्रेता राजपाल सिंह, संजय त्यागी, अरविंद कुमार, उषा गोयल आदि से बताया कि उप कोषागार में कई माह से 50 रुपये का स्टांप नहीं है। जिस कारण किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड, एग्रीमेंट, भार मुक्त प्रमाणपत्र आदि में समस्या पैदा हो रही है। ग्रामीणों व स्टांप विक्रेताओं ने सहायक स्टांप आयुक्त से समस्या के समाधान की मांग की।