फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबर ल ऑपरेटर्स का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केबिल टीवी ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। बताया गया कि डेन नेटवर्क जीटीवी के चैनल पैक अपने सेट टॉप बाक्स पर एक माह से नहीं दिखा रहा है। इसी तरह सिटी केबिल नेटवर्क सोनी चैनल पैक नहीं दिखा रहा है। बिना किसी पूर्व सूचना के ऐसा किया गया है। आम उपभोक्ता ऑपरेटर्स से शिकायत कर रहा है। दोनों कंपनी के लोगों को कई बार शिकायत की जा चुकी है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता सेट टॉप बॉक्स का पैसा वापस मांग रहे हैं। कंपनी को यह पैसा वापस करना चाहिए। ऐसे हालत में ऑपरेटर्स मासिक शुल्क और जीएसटी का पैसा जमा करने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में नीरज कुमार, रोहित कुमार, हरीश कुमार, हरीश त्यागी, अहमद नवाज, संजय कुमार, संदीप सिंघल, प्रमिला कुच्छल, योगेंद्र कुमार, बरखा कौर, पवन कुमार, नौशाद खान, मानवी धीमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें