गणतंत्र दिवस पर होगा भव्य समारोह
कांधला। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ की बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में भव्य रूप से हजारों छात्र-छात्राओं के साथ भव्य विशाल परेड आयोजित करने का निर्णय लिया गया। रविवार को इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में महासंघ की बैठक में अध्यक्ष विजय कुमार ने गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई। अध्यक्षता शमा ने की।