खतौली। मीरापुर रोड स्थित एक फार्म हाउस पर सोमवार को एक सभा हुई। जिसमें एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने कहा कि पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधी डरे हुए हैं। पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम हुई है। निर्देश जेल न जाएं, इस पर भी कार्य किया है। हमें जनपद से अपराध को शून्य करना है। उन्होंने माना कि अभी माफियाओं पर लगाम नहीं लगा है। इस पर भी कार्य किया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसके अलावा नगर में अतिक्रमण का मामला उठाया गया। पुलिस अधिकारियों की ओर से अतिक्रमण न होने देने के लिए आश्वस्त किया गया। सभा में सीओ डॉ. राजीव कुमार, इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज, सत्येंद्र आर्य, नरेंद्र सिंह गहलौत, धर्मपाल अधाना, डॉ. मंसूर उल हक, डॉ. गोवर्धन सैनी, विजयपाल सिंह, नौशाद मोनी, सभासद अनवर कुरैशी, नईम अख्तर कुरैशी, जावेद कुरैशी, सुलेमान परदेशी, मांगेराम प्रधान, सलमू प्रधान आदि मौजूद रहे।