फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

543 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। श्रीदेवी मंदिर कन्या इंटर कालेज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य कैंप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गालिबपुर के चिकित्सकों की टीम ने 543 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने छात्राओं को आयरन की गोली के महत्व की जानकारी दी गई। 143 छात्राओं की आंखों की कमजोरी को देखते हुए सीएचसी रेफर किया गया। जहां पर उनकी आंखों की जांचकर नि:शुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे। टीम ने दो छात्राओं को मामूली बीमारी देखते हुए मौके पर ही उपचार किया। टीम में इंचार्ज डॉ. मोहम्मद मियान, डॉ. नर्गिंस सैफी एवं स्टाफ नर्स अमिता उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्या डॉ. कविता गुप्ता, नॉडल कुसुमलता, राजदुलारी, विभा शर्मा एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें