फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मची
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव जड़वड़ में नरेश पुत्र छतरा एक गैस से भरा हुआ सिलेंडर अपने घर लेकर आया था। उसे सिलेंडर में गैस लीक होने का एहसास हुआ। गांव के व्यक्ति से चेक कराने पर उसने माचिस की तीली जला दी, जिससे गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर में आग लगते ही परिवार के लोग मकान से निकल कर बाहर की ओर भागे। सिलेंडर में आग लगने से गांव में भी अफरातफरी मच गई थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने के आग लगे सिलेंडर को मकान से बाहर रास्ते पर फेंक दिया। ग्रामीणों ने सिलेंडर पर रेत भी डाला, इसके बावजूद आग नहीं बुझी। प्रधान अशोक कुमार ने गांव के महर्षि दयानंद इंटर कालेज से अग्निशमन यंत्र मंगवाया। अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें