सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। गांव किशनपुर निवासी सलमान पुत्र फैय्याज अलनूर फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार की रात वह बाइक से गांव जा रहा था। गांव धंधेड़ा नाले की पुलिया के पास सामने से आ रहे कैंटर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने सलमान के तहेरे भाई अमीर आलम पुत्र इरफान की तहरीर पर कैंटर चालक महेंद्र पुत्र फेरु के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।