जानसठ (मुजफ्फरनगर)। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व मंत्री योगराज सिंह और जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी पार्टी है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनता परेशान है। उन्होंने रालोद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगला मुबारिक में हुई बैठक में पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और मजदूरों का कभी हित नहीं कर सकती है। भाजपा सरकार में हर वर्ग का आदमी परेशान है। किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने मेजर जयपाल सिंह को जानसठ का किसान प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत राठी और संचालन अशोक प्रधान नंगला ने किया। बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, बबलू, सुभानी, धर्मेंद्र, अभिषेक, मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी, सुधीर चौधरी, बलबीर सिंह, राहुल राणा आदि मौजूद रहे।