फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल वर्मा की पत्नी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की पत्नी रामेश्वरी देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आर्य समाज, वीरेंद्र वर्मा विचार मंच आदि संगठनों ने ग्रामीण विकास और समाज में उनके सेवा कार्यों को याद किया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने बताया कि आर्य परिवार से जुड़ी रामेश्वरी देवी सादगी की प्रतीक थीं। वीरेंद्र वर्मा विचार मंच के देवी सिंह सिंभालका, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमाकांत शर्मा, युद्धवीर सिंह, सुक्रमपाल सिंह, हरीश अरोरा, हरपाल सिंह निर्वाल, चंद्रवीर सिंह, राजपाल आदि ने उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार से अंत्येष्टि कराई। मुखाग्नि वर्मा के पुत्र डॉ सत्येंद्र वर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें