बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
कस्बे के कन्या जूनियर हाईस्कूल में ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
जूनियर हाईस्कूल स्तर की प्रतियोगिता में ब्लाक के सभी जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सौ मीटर, 200 मीटर की दौड़, खो खो, कबड्डी, ऊंची कूद आदि खेल हुए। प्रतियोगिता में सौ मीटर की दौड़ और खो खो में कन्या जूनियर हाईस्कूल बुढ़ाना की टीम प्रथम रही। 200 मीटर की दौड़ में कन्या जूनियर हाईस्कूल वैल्ली खो-खो और कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में राजपुर छाजपुर की टीम प्रथम रही। प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय चंधेडी, टांडा माजरा और राजपुर छाजपुर की टीमों का दबदबा रहा। कार्यक्रम में ज्योति प्रसाद, संतोष कुमारी, सोमदत्त शर्मा, आनंद मलिक, मनोज सहरावत, सुकेश देवी, रंजीता आदि का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।