कंपनी के अफसरों को बंधक बनाया
मुजफ्फरनगर। नईमंडी पुलिस के अनुसार एक मोबाइल कंपनी ने दीपावली पर डिस्ट्रीब्यूटरों को ऑफर दिया गया था। डिस्ट्रीब्यूटरों ने मोबाइलों की जमकर सेल की थी। मगर डिस्ट्रीब्यूटरों को इन्सेंटिव नहीं दिया। कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर लुईस और डेविड कंपनी के लखनऊ आफिस में कारोबार के सिलसिले में आए थे। कंपनी में काम करने वाले कपिल, राहुल, मनीष ने उन्हें सेल प्रमोशन के लिए मुजफ्फरनगर में बुलाया था। उक्त दोनों अधिकारी यहां एटूजेड कॉलोनी में पहुंचे थे। पता लगने पर काफी डिस्ट्रीब्यूटर पहुंच गए और कंपनी के अधिकारियों को बंधक बनाकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर नईमंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।