छत्रपाल अध्यक्ष और अजीत महामंत्री बने
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला देवीदास में वाल्मीकि धर्मशाला में आयोजित समाज की सभा में 58वां महर्षि वाल्मीकि जयंती उत्सव मनाने हेतु वाल्मीकि जयंती कमेटी के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से छत्रपाल सिंह को जयंती बोर्ड का अध्यक्ष एवं अजीत कुमार को महामंत्री मनोनीत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने पांच अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता जयभगवान पिवहाल ने की। संचालन प्रताप वाल्मीकि ने किया। इस मौके पर कल्लू राम प्रधान, हरनंद कुमार, विनोद कुमार सिलेलान, अजय प्रताप, रणजीत सिंह, जुगल किशोर, विनय कुमार, प्रवेश कुमार, ललित कुमार, सचिन ढिलौर आदि उपस्थित रहे।