संघ प्रमुख भागवत का जन्मदिन मनाया
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। रोनी हरजीपुर गांव में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सोमवार को ग्रीन फील्ड जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने आरएसएस के बारे में बच्चों को जानकारी दी। बजरंग दल के ग्रामीण अध्यक्ष राकेश पुंडीर के कहा कि विद्यार्थी श्रेष्ठ आचरण युक्त शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण में सहायक बनें। संघ के सर संघचालक मोहन भागवत के जीवन पर पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्राम प्रधान कपिल पुंडीर ने बच्चों को पढ़ाई से संबंधित सामग्री प्रदान की। इस मौके पर जिला छात्र प्रमुख अंकुर राणा, अमित पुंडीर ने बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण की। प्रधानाचार्य अमित पुंडीर, प्रधान कपिल उर्फ कप्तान, जिला छात्र प्रमुख अंकुर राणा, बजरंग दल ग्रामीण अध्यक्ष राकेश पुंडीर मौजूद रहे।