बदमाशों ने महिला से चेन लूटी
मुजफ्फरनगर। बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के घर से चेन लूट ली। शोर मचाने पर बाइक सवार तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। नईमंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण विहार निवासी किरण पाल की पत्नी मेमकला बृहस्पतिवार शाम को जानसठ रोड स्थित किसी कार्य से जा रही थी। रास्ते में मंदिर के निकट बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने महिला के गले में झपट्टा मारकर चेन लूट ली। शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को पीड़िता मेमकला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।