फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीआईओएस कार्यालय में बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। कहा कि विभाग उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।
महावीर चौक स्थित डीआईओएस कार्यालय पर एकत्र हुए शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ उमेश त्यागी के नेतृत्व में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि कॉमन स्कूल सिस्टम के आधार पर प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को शिक्षा का एक समान अवसर उपलब्ध कराया जाए। पाठ्यक्रम में भारतीय मनीषियों की जीवनी शामिल करने की मांग की गई। साथ ही पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करने का भी पक्ष रखा। शिक्षक व कर्मचारियों को 14 दिन का पितृत्व अवकाश अनुमन्य करने की मांग की गई। बाद में शिक्षकों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉ उमेश त्यागी, कबूल सिंह, सुधीर कुमार, डॉ योगेश कुमार, राम सिंह वर्मा, डॉ अनीस अहमद, वीरेंद्र सिंह वर्मा, डॉ अरूणा त्यागी, विनोद कुमार, रामपाल, नीरज कुमार, सोहनपाल, त्रिवेंद्र कुमार, अतुल प्रताप सिंह, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें