खेल दिवस में विधि, रिया ने बाजी मारी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर माउंट लिट्रा जी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विधि और रिया ने को पहला स्थान मिला।
कार्यक्रम पेफी एवं सहोदय स्कूल ने आयोजित किया। सहोदय स्कूल की प्रेजीडेंट रुहामा अहमद एवं पेफी के प्रेजीडेंट डॉ. एसएन सिंह मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। जिले के 24 विद्यालयों के बच्चों ने खेलों में प्रतिभाग किया। 214 विद्यार्थियों ने स्पोर्ट्स जैड आर्ट विषय पर चित्र प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक की भूमिका रेनू शर्मा, ओपी चौहान ने निभाई। अनिल आर्य एवं शिव कुमार ने प्रतियोगिता का महत्व बताया। माउंट लिट्रा की शिम्पी कपूर ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता में पहला स्थान मेपल्स एकेडमी की विधि और डीएस पब्लिक की रिया को मिला। सिल्वर ऑक की मोनिका और माउंट लिट्रा की फातिमा को द्वितीय स्थान मिला। मेपल्स की तनु और दून पब्लिक के वाहिद को तीसरा स्थान मिला। गोल्डन पब्लिक की मयूरी और गोल्डन हार्ट की आयुषी को सांत्वना पुरस्कार मिला।