परिवार के लोगों पर हमला, चार घायल
मंसूरपुर। मकान के सामने बछड़े को खदेड़ने को लेकर पड़ोसियों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मंसूरपुर के गांव बोपाड़ा में शुक्रवार देर शाम को पवन कश्यप और श्रवण पुत्र चंद्रू के मकान के बाहर एक बछड़ा खड़ा हुआ था। परिवार के ही आठ साल के बालक दीपक ने उस बछड़े को भगा दिया। जो पड़ोसी मुकेश, बबलू के मकान के सामने आगे आ गया। इसी बात को लेकर दोनों ने दीपक को जमीन पर पटक दिया। विरोध करने पर इन दोनों ने लाठी व डंडों से हमला कर पवन, श्रवण, पवन की पत्नी राकेश को घायल कर दिया। परिवार के अन्य लोग घायलों को लेकर थाने में पहुंचे। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है।