शूटरों ने गोल्ड मेडल जीते
बुढ़ाना। मलिक शूटिंग रेंज के अध्यक्ष इंद्रपाल मलिक ने बताया कि लखनऊ में 19वीं स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न जनपदों के शूटरों ने भाग लिया। दस मीटर एयर पिस्टल यूथ मैन टीम स्पर्धा में कविंद्र राठी, आशुतोष व कार्तिक पंवार ने गोल्ड मेडल जीता। रेंज पर पहुंचने पर सभी शूटरों का स्वागत हुआ। इस मौके पर कोच मोनू मलिक, सचिन, शुभम राणा, अंकित, सागर, आवेश, उज्जवल आदि मौजूद रहे।