फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला शिवपुरी स्थित नाथूराम अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व उपलक्ष्य में राधा कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से पंचम तक के बच्चों ने भाग लिया। राधा की वेश में अनामिका सैनी प्रथम, अंशिका सैनी द्वितीय और दृष्टि शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। कृष्ण के वेश में लखन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रिया सैनी, भावना तिवारी, करिश्मा, तनु सैनी, सलोनी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन कराने में विमल चौहान, सुनीता, वेदप्रकाश का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने सभी को शुभाशीष दिया। उधर, केके पब्लिक स्कूल फलावदा रोड में हुए कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की ड्रेस में लक्ष्यदेव, कार्तिक, अरनव, हर्षित, वंश, लविश और राधा की ड्रेस में रिया, शशि, परी, कीर्ति, केशर, माही, आकांक्षा, वंशिका, लक्ष्मी ने सभी का मनमोह लिया। प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। डीडी आर्य, अंशु जैन, निधि, विजय कुमार, विपिन ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गीता, पिंकी, मनोज, स्वाति, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें