फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतगुरू स्वामी हरिदास जी का जन्मोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना।
विज्ञापन

अखिल भारतीय परम संत शिरोमणि सतगुरु स्वामी हरिदास जी महाराज का 119वां जन्मोत्सव धूमधाम के साथ शुक्रताल स्थित सिद्धपीठ तीर्थ धाम में मनाया गया।
रविदास मिशन गद्दी शुक्रताल के तत्वावधान में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा युवा नेता अमित राठी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। आयोजित सत्संग में महंत स्वामी विक्रमदास महाराज ने बताया कि गुरु संगत के बिना साधना अधूरी है। भगवान की प्राप्ति का मार्ग गुरु के आशीर्वाद से प्रशस्त होता है। गुरु भक्ति भगवान के प्रति आस्था को बल देती है। इस अवसर पर गुरु सत्यानंद जी महाराज, जुम्मादास महाराज, रजादास महाराज, वेदप्रकाश बौद्ध, श्रीनंद, परीक्षक दास, प्रेमनाथ, गोवर्धन दास, कर्म दास महाराज, विजयनाथ, आचार्य चैतन्य दास, गंधारी दास, पथदास, गुदड़ीदास, लक्ष्मण दास, राजू दास, रामअवतार, ब्रह्मदेव दास, शोभा दास, अमरदास, बलवीर दास, तोता दास महाराज आदि ने प्रवचन किए। प्रबंध कमेटी में संजय, रवि, महक पाल प्रधान, गुरु लालदास, नत्थन सिंह, संजीव, अरुण कुमार, कमलकांत, विनोद सैनी, राजकुमार, शीशपाल, सतीश, समंदर सेन, सुशील कुमार, सुंदर पाल, राजकुमार, लीला नंद, जगपाल, कंवल सिंह, दल सिंह ठेकेदार, धीर सिंह कुटबा, रामकरण, बबलू, सत्तू प्रधान, श्यामलाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें