फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनता को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से जनता को मिली राहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी से झुलसते लोगों को बारिश से राहत मिली है। बुधवार को दिन में रिमझिम फुहारों और आकाश में छाए रहे बादलों से मौसम का मिजाज बदला रहा। अधिकतम तापमान घटकर 30.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मंगलवार रात और बुधवार दिन में बादल छाए रहने और बारिश होने से आम जनता को राहत मिली है। भीषण गर्मी से परेशान लोग मेघ का इंतजार कर रहे थे। रात्रि में बारिश से जनता ने गर्मी में सुकून की नींद ली। बुधवार को दिनभर आकाश में बादल छाए रहे। दिन में कई बार रिमझिम बारिश हुई। बारिश से लोगों को राहत मिली। दिन में बादल छाए रहने से मौसम भी सुहावना बना रहा। बारिश के कारण शहर में सड़क पर कई स्थानों पर कीचड़ की स्थिति रही। बारिश का आम जनजीवन पर भी प्रभाव पड़ा। इस मौसम की बुधवार को पहली बारिश कहा जा सकता है। इसे लोग मानसून की दस्तक भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें