टास्क फोर्स ने अवैध कब्जे हटवाए
खतौली। एसडीएम कन्हई सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत की भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने गांव चलसीना, बेगराजपुर, बुआड़ा खुर्द, नावला तथा सोंहजनी तगान में ग्राम पंचायत की भूमि को कब्जामुक्त कराया। टीम ने सरकारी भूमि पर खड़ी फसल को जुतवा दिया। एसडीएम ने कहा कि किसी को सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। भू माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भू माफिया को चेताया कि सरकारी भूमि को स्वयं कब्जामुक्त कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ गैंगेस्टर आदि की कार्रवाई की जाएगी। भूमि को कब्जामुक्त कराने का अभियान जारी रहेगा। टीम में तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार जमन सिंह, राजस्व निरीक्षक गुलजारी लाल, तीरथ पाल, नितिन आदि शामिल रहे।