फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव एवं अवसाद निवारण शिविर सात से

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र में पांच दिवसीय तनाव एवं अवसाद रोग निवारण शिविर का आयोजन सात मई से किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल में हुई बैठक से पूर्व केंद्र प्रमुख राज सिंह पुंडीर ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई और हाथों व पैरों की सूक्ष्म क्रियाएं कराईं। जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने भुजंग व शलभासन कराए। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने उत्तानपाद आसन, कंधरासन व मकर आसन तथा शवासन कराए। हंसी व प्राणायाम आचार्य रामकिशन सुमन ने कराएं। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि शिविर भारतीय योग संस्थान नई दिल्ली के निर्देशन में संचालित होगा। तनाव व अवसाद रोग का निवारण केवल योग साधना से ही संभव है। इस अवसर पर संस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शिविर को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें