फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गरीब परिवारों की बेटियां हुई पुलिस में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। यूसुफपुर निवासी दो गरीब परिवारों की बेटियां पुलिस में भर्ती हुई हैं।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी गीता ने बताया कि 2018 पुलिस भर्ती में महिला आरक्षी के पद के लिए आवेदन किया था। जिसमें वह पास हो गई थी। अब 29 अप्रैल को शाहजहांपुर में ट्रेनिंग पर जाएगी। गीता का कहना है कि नवंबर 2007 में उसके पिता वेदपाल का लंबी बीमारी के चलते देहांत हो गया था। माता ममता देवी ने परिवार को कड़ी मेहनत मजदूरी की। गीता तीन बहन भाइयों में सबसे बड़ी है। गीता की मां का कहना है की उसकी बेटी कड़ी मेहनत करती है उसी से कामयाबी मिली है। इसी गांव के रहने वाले भोपा थाने में तैनात होमगार्ड रमेश चंद की बेटी आरती ने भी पुलिस भर्ती में बाजी मारी है। वह 29 अप्रैल को पीलीभीत में ट्रेनिंग पर जाएंगी। होमगार्ड रमेश चंद ने बताया उसकी बेटी मेहनत में विश्वास रखती है। कड़ी मेहनत से वह सफल हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें