फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने 56 गैस कनेक्शन बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने 56 रसोई गैस कनेक्शन बांटे
विज्ञापन

रतनपुरी। रतनपुरी में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने उज्ज्वला गैस योजना के तहत एचपी गैस एजेंसी की ओर से 56 गैस कनेक्शन वितरित किए। एचपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर हरि तोमर ने बताया कि गैस एजेंसी की ओर से उज्ज्वला योजना के तहत रविवार को ग्राम प्रधान कपिल सोम के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी द्वारा 56 लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए गए। गैस कनेक्शन पाकर सभी महिला लाभार्थी गदगद हो उठीं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कपिल सोम, रविकांत सोम, पिंकू सोम, रामभूल सिंह, मास्टर कुलदीप सोम, तेजपाल सिंह, जितेंद्र सोम, विनोद वर्मा, भंवर सिंह, विरेंद्र सोम, सतेंद्र सोम के साथ साथ एचपी गैस एजेंसी की ओर से हरि तोमर, विनीत तोमर, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें