फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे छात्र : रामकिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से परीक्षा की तैयारी में हो रही परेशानी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला सैनी सराय में सपा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती व बिजली चोरी पर रोष जताया।
सपा नेता रामकिशन सैनी ने कहा कि शाम ढलते ही नगर में बिजली गुल हो जाती है। पूरी रात बिजली आवाजाही में रहती है। यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। नए शेडयूल में सुबह के समय भी बत्ती गुल कर दी जाती है, जिस कारण छात्र परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। अधिवक्ता मुजस्सिम गौड़ ने सरकार से बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर पूरी रात बिजली की आपूर्ति कराए जाने की मांग की है। चेतावनी दी कि बिजली की आपूर्ति नहीं सुधरी तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होंगे। अध्यक्षता चौधरी नरेंद्र पंवार व संचालन विकास सैनी ने किया। इस मौके पर रामप्रसाद सैनी, सोमपाल सैनी, बाबर हयात गौड़, अमजद अली, सूरजभान सैनी, गोपाल सैनी, प्रीतम सैनी, नीरज, आरिफ कुरैशी, समे सिंह, शिवकुमार, संदीप सैनी, अंकित, हरपाल सैनी, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें