फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल और जनसमस्याओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले की जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा राफेल को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। जब भाजपा ने कुछ नहीं किया है तो उसे जेपीसी जांच से क्या एतराज है। मलिक ने कहा कि भाजपा के विकास के दावों की पोल जिले की सड़कों के गड्ढे खोल रहे हैं। चीनी मिलों में पूरी तरह गन्ने की आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान है। शहर में एटूजेड को हटाकर सफाई व्यवस्था को बिगाड़ दिया है। किसानों के खेतों में आवारा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं, सरकार की इनको लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। पूर्व प्रदेश सचिव तेगबहादुर सैनी ने कहा कि राफेल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने गलत शपथपत्र दिया है। सरकार में आने पर कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करती है और बीजेपी अपने नेताओं के मुकदमे हटाने का काम करती है। कांग्रेसियों ने राफेल को लेकर राष्ट्रपति के नाम और जनसमस्याओं को लेकर डीएम के नाम ज्ञापन दिया गया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मौहम्मद तारिक कुरैशी, शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, अकील राणा, बीबी गर्ग, उमादत्त शर्मा, सुबोध शर्मा, सलीम मलिक, मुजस्सिम, जुनेद रऊफ, गुफरान काजमी, सतीश शर्मा, विनोद चौहान आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें