आज रद्द रहेगी कोच्चुवेली-देहरादून सुपर फास्ट
मुजफ्फरनगर। कोहरे और रूट पर हो रहे कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कोच्चुवेली-देहरादून सुपर फास्ट एक्सप्रेस 21 दिसंबर को रद्द रहेगी। 22 दिसंबर को देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस और 23 दिसंबर को इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस नहीं चलेगी। देहरादून-कोच्चुवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 दिसंबर को नहीं आएगी। कोहरे के कारण भी देहरादून-एक्सप्रेस, देहरादून-कोच्चुवेली सुपरफास्ट, हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस प्रभावित चल रही हैं।