पुलिस ने तीन बदमाश दबोचे
मीरापुर। पुलिस ने बुधवार रात सैनी भट्ठा तिराहे पर मुठभेड़ के बाद लूट के इरादे से खड़े तीन बदमाश धर लिए। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लूट के इरादे से खड़े बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। किसी तरह बचते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में अल्लू पुत्र इकराम निवासी मोहल्ला कस्सावान, जीशान पुत्र अहसान व सनव्वर पुत्र अंसार निवासीगण मक्कीनगर शामिल हैं। आरोपियों से एक तमंचा, दो छूरी व कारतूस बरामद किए गए हैं, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित रामकिरण उर्फ श्याम गिरी निवासी मोहम्मदपुर थाना बहसूमा को मोंटी तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।