तिसंग में सहकारी समिति का वार्षिक बैठक
जानसठ। गांव तिसंग में सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई। जिसमें समिति अध्यक्ष ने किसानों को लाभांश देने की घोषणा की। शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के चेयरमैन राजन वालिया ने कहा कि किसानों को समिति से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। उन्हें समय पर बीज, खाद आदि की व्यवस्था की जाती है। संचालन ऋषिराज वालिया ने किया। बैठक में ग्राम प्रधान खलील चौधरी, विशाल गुर्जर, राजेंद्र, संजय राठी, रविंद्र चौधरी, रामधन सैनी, वेदराज गुर्जर, ललित आदि रहे।