कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला
खतौली। कांग्रेस की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में भारत बंद के आह्वान का नगर में आंशिक असर रहा। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को लेकर नगर में विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जमील अंसारी, अशोक शर्मा, नासिर सिद्दीकी, धर्म मसीह, नीरज शर्मा, काजी शाहिद, ब्रजभूषण शर्मा, दिलशाद, नौशाद अली, राशिद मिर्जा, शफीक अहमद, आसिफ सैफी, सलमान बेग, जालिम सिंह सैनी, दीपचंद शर्मा, काजी गुफरान, जैगम अली, अफजाल सलमानी, अकीब खान, मोहम्मद शुएब, हितेश शर्मा, विनोद शर्मा, शौकत अंसारी आदि शामिल रहे। तहसील में सपा कार्यकर्ताओं ने भारत बंद का समर्थन करते हुए धरना दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी को सौंपा।