डीजे वाली कांवड़ आकर्षक का केंद्र बनी
खतौली। हरिद्वार से गंगा जल लेकर पैदल आने वाले कांवड़ियों के साथ-साथ डीजे वाली कांवड़ भी नगर से गुजर रही है। आकर्षक का केंद्र बनी डीजे वाली कांवड़ को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता भी बढ़ने लगी है। शाम को नगर के लोग डीजे वाली कांवड़ देखने के लिए घरों से निकल कर जीटी रोड पर आ जाते हैं। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त कर दिए हैं। सीओ डा. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बाहर से मंगवाया पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया गया है। एसडीएम अतुल कुमार व सीओ ने मंगलवार को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया।